इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर सिंह से बात करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। लापता व्यापारी का सातवें दिन भी पता नहीं चल सका है। उद्योग व्यापार मंडल के लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया और व्यापारी को खोजने की मांग उठाई।
घियाहीगली मोहल्ला निवासी अजय ओमर एजेंसी कारोबारी थे। वह चार नवंबर कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। व्यापारी का कोई पता नहीं चल सका है। उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र उर्फ मोना ओमर, महामंत्री मोहम्मद ताज सिद्दीकी, संगठन मंत्री मोहम्मद इम्तियाज, बृजेंद्र गुप्ता, रिंकू तिवारी, जितेंद्र, शुभम कोतवाली पहुंचे। इन लोगों ने अजय ओमर को खोजने के लिए कहा। कोतवाल एसबी सिंह ने किसी तरह व्यापारियों को शांत कराया। उन्होंने जल्द ही व्यापारी का पता लगाने का आश्वासन दिया।