फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सीडीपीओ ऑफिस व घर में लगी आग

विज्ञापन
आफिस में जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
धाता। ब्लॉक परिसर स्थित सीडीपीओ कार्यालय और एक घर में आग लग गई। शार्ट-सर्किट से हादसों की आशंका जताई गई है। सीडीपीओ कार्यालय पहुंचकर पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

चंदन यादव अपने परिवार के साथ रात आठ बजे घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी घर के अंदर आग लग गई। घर से धुआं निकला तो परिजन अंदर गए। मोहल्ले के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। आग लगने से सोफा, फ्रिज, कपडे़ जल गए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तार काटकर आपूर्ति बंद की।
बाल विकास विभाग कार्यालय में शुक्रवार की रात आग लग गई। इससे यहां रखा कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री, मेज, कुर्सी, कागज जल गए। कर्मचारी सुबह पहुंचे तो खिड़की और दरवाजों के कोनों पर कालिख जमा थी। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खोला तो पता चला कि अंदर सब कुछ राख हो चुका है। एसओ प्रवीण सिंह ने बताया कि रोशनदान में कागज लगा हुआ था और उसके पास एक तार कटी हुई थी। आशंका है कि शार्ट-सर्किट यहीं पर हुआ और फिर कागज के जरिए आग नीचे पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें