फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल, साथी फरार

विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल पर गोली लगने के बाद गायल पड़ा आरोपी मो. इमरान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस मुठभेड़ में शुक्रवार रात गोली लगने से एक गैंगस्टर घायल हो गया। उसका दूसरा साथी फरार हो गया। यह दोनों जंगल में संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस पहुंच गई। एसपी ने टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि थरियांव थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह और स्वॉट टीम द्वितीय प्रभारी विंध्यवासिनी तिवारी की संयुक्त टीम को रात 11 बजे संरक्षित पशु की हत्या की तैयारी की सूचना मिली। टीम फैजुल्लापुर नहर पुलिया के पास पहुंची। पुलिस को देखकर दूसरी तरफ से फायरिंग शुरू कर दी गई। जवाबी फायरिंग में हथगाम थाने के रायपुर मुआरी निवासी मोहम्मद इमरान के पैर में गोली लगी। उसका साथी हसवा निवासी बल्लू उर्फ आमिर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौके पर मोहम्मद इमरान का तमंचा, बाइक बरामद हुई। संरक्षित पशु को हत्या के लिए पेड़ पर बांधा गया था। मोहम्मद इमरान के खिलाफ संरक्षित पशु की हत्या के छह मुकदमे दर्ज हैं। दो बार पहले गैंगस्टर लगाया जा चुका है। एसपी ने बताया कि आरोपी पर फिर गैंगस्टर लगाया जाएगा। उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें