फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर/थरियांव/शाह। सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। दो शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कबीरपुर में दुर्घटना के कारण 20 मिनट यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

गांव आमापुर हाईवे पर 60 साल के वृद्ध को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वृद्घ की मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है। मलवां थाना क्षेत्र हाईवे पर एक 40 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रधान रामरूप की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधान ने बताया कि युवक की पहचान आसपास के लोग नहीं कर सके हैं। कबीरपुर गांव निवासी रामसुमेर (24) भट्ठा मजदूर था। वह ससुराल मलवां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव से घर लौट रहा था। राधानगर सैयद बाबा चौराहा के पास बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। टक्कर बचाने के चक्कर में बाइक सवार ने अचानक ब्रेक मारी। तभी बाइक से उछलकर युवक सिर के बल रोड पर गिरा। हादसे के बाद यातायात बाधित हो गया। 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस ने शव को रास्ते से हटवाया। इसके बाद यातायात बहाल हो सका। हादसे की सूचना पर पिता सूर्यभान पहुंचे। पिता ने बताया कि बेटे की दो साल पहले शीलू के साथ शादी हुई थी। वह ससुराल से लौट रहा था। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें