बहुआ। सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ललौली थानाक्षेत्र के परेठी गांव निवासी कंसराज पासवान (23) मजदूरी करता था। भाई राजू ने बताया कि वह रात आठ बजे घर से खटौली गांव निमंत्रण में जा रहा था। बहुआ कस्बे के पास एक ढाबे के सामने किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। बेटे की मौत से मां कुसुमा देवी बेहाल रहीं। कंसराज चार भाइयों राजू भारती, राजकिशोर और बच्छराज में तीसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया कि वाहन और चालक का पता लगाया जा रहा है।