फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर प्रधानपति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान में चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। प्रधान के पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ध्वज को जमीन पर बिछाकर उस पर ताश खेलने का शुक्रवार को वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो पुलिस अधिकारियों को ट्वीट किया गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन

जांच में वीडियो असोथर थाना क्षेत्र के हरनवां गांव का निकला। पुलिस ने वीडियो में ताश खेलने वालों का पता लगाया। जांच में प्रधान के पति गणेश प्रसाद पासवान, विक्रम रैदास, राजू साहू, प्रधान कोरी का नाम सामने आया था। प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव ने बताया कि एसआई अनमोल सिंह यादव की ओर से चारों के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें