फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः फर्जीवाड़े में फंसा मेडिकल स्टोर संचालक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मेडिकल स्टोर संचालक ने किसान को दूसरे की जमीन का बैनामा कर दिया। पुलिस ने जालसाजी कर जमीन बेचने का संचालक पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रेल बाजार आनंदपुरम कॉलोनी निवासी रज्जन द्विवेदी किसान हैं। बताया कि मलवां थाने के बरमतपुर निवासी राजेश कुमार मेडिकल संचालक हैं। उसने कटका मोड़ पर एक जमीन दिखाई थी। जमीन का सौदा पांच लाख रुपये में तय किया था। उसे राजेश ने 22 नवंबर 2014 जमीन का बैनामा किया था। अब निर्माण चालू कराया तो कुछ लोग आए। निर्माण रोकने की बात कही। उन लोगों ने 2012 को जमीन का बैनामा दिखाया। तभी उसे धोखाधड़ी और जालसाजी का पता लगा। उसने संचालक से दूसरी जगह पर जमीन देने की बात कही। उसने इन्कार कर दिया और बदसलूकी कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें