फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः आठ घरों में चोरों ने लगाई सेंध, दो में चोरी

विज्ञापन
सरैला गांव के जंगल में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
हुसैनगंज। बेखौफ चोरों ने बुधवार रात एक गांव के आठ घरों में सेंध लगाई। चोर दो घरों में चोरी करने में सफल रहे। घरों से नकदी समेत सवा लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस संदिग्धों की धरपकड़ कर छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

सरैला गांव निवासी राम सिंह पाल भूसा कारोबारी हैं। उन्होंने बताया कि रात में परिवार के साथ छप्पर के नीचे सोये थे। पीछे दीवार में सेंध लगाकर चोर बक्सा उठा ले गए। परिवार की सुबह नींद खुली तो सेंध लगी देखकर चोरी का पता लगा। बक्सा घर के पीछे पड़ा था। 250 ग्राम चांदी के जेवर और 10 हजार रुपये चोरी हुए हैं। रामसिंह रैदास ने बताया कि वह भी परिवार के साथ बाहर छप्पर के नीचे सोये थे। भोर चार बजे उनकी नींद खुली। मोबाइल चार्जिंग में लगाने के लिए कमरे का दरवाजा खोला। तभी दीवार में सेंध लगी देखी। चोर बक्से का ताला तोड़कर नौ हजार रुपये, चांदी के जेवर, घरेलू सामान चोरी हुआ है। रामसिंह मजदूरी करते हैं। चोरों ने संकठा रैदास, मटरू रैदास, महेंद्र दास, चंद्रभूषण रैदास, राम मिलन और राकेश पाल के घरों में सेंध लगाई, लेकिन चोरी में सफल नहीं हो सके। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें