खागा। झोपड़ी को बरसात से बचाने के लिए तिरपाल डाल रहा एक युवक अचानक फिसलकर पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
रामनगर निवासी एसडीएम आवास के बाहर पत्थर का काम करने वाला पप्पू (28) मौजूदा समय में नौबस्ता रोड पर गनेशदासपुर के पास सड़क किनारे झोपड़ी डालकर रहता था। हाल ही में अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम आवास के बाहर सड़क किनारे वाले परिवारों का प्रशासन ने हटाया दिया था। इस कारण अब यह लोग गनेशदासपुर के पास सड़क किनारे रहते हैं। गुरुवार की शाम तेज बरसात हो रही थी। इससे अपनी झोपड़ी को सुरक्षित करने के लिए पप्पू झोपड़ी के ऊपर चढ़कर तिरपाल लगा रहा था। झोपड़ी के ठीक पीछे एक गहरा गड्ढा है। इसमें पानी भरा हुआ था। अचानक पैर फिसलने के कारण पप्पू गड्ढे में गिर गया और डूबने से मौत हो गई। कुछ देर बाद परिजनों को जब इसका पता चला तो कोहराम मच गया। शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी गई।