फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों पर जनसुनवाई अधिकारी की नियुक्त की जाए-आईजी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में अपराध सीमक्षा गाष्ठी को संबोधित करते पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज परिक्षेत्र डॉ. - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। प्रयागराज जोन आईजी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बुधवार शाम कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए अपराध समीक्षा बैठक की। उन्होंने थानों पर जन सुनवाई अधिकारी नियुक्त किए जाने का आदेश दिया है। ताकि थाने में आने वाले पीड़ितों की सुनवाई और प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में बैठक में आईजी ने अवैध शराब, मादक पदार्थों माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा कि महिला संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जाए। अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गुंडा, गैंगेस्टर, हिस्ट्रीशीट खोली जाए।
कहा कि थाना प्रभारी टॉप-10 अपराधियों, जेल से रिहा अपराधियों का सत्यापन और उनके कार्यों की समीक्षा करें। साइबर हेल्प डेस्क पर सक्रियता से काम किया जाए। इस मौके पर एसपी राजेश कुमार सिंह, एएसपी अनुरुद्घ कुमार, सर्किल सीओ और थानाध्यक्ष और शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें