फेसबुक में असलहे के साथ वायरल युवक की फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के अल्लीपुर में तमंचे के साथ एक युवक का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। फोटो पुलिस अधिकारियों को ट्वीट भी की गई है। एडीजी ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं। फोटो मलवां थाना क्षेत्र के कांधी गांव के रहने वाले एक युवक की बताई जा रही है। फोटो पर दिखाई देने वाला युवक बुलेट पर बैठा हुआ है। एक हाथ में तमंचा लेकर फोटो खिंचवा रहा है। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि फोटो पुरानी है। युवक की तलाश की जा रही है।