फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः नौकरी का झांसा देकर डेढ़ लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ओमान में नौकरी का झांसा देकर एक युवक से डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। टूरिस्ट वीजा देकर विदेश भेज दिया। वहां युवक को बंधक बनाकर मजदूरी कराई गई। भारतीय दूतावास में शिकायत के बाद युवक घर लौट सका। एडीजी के आदेश पर किशनपुर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र लोधौरा निवासी विकास चंद्र ने प्रयागराज एडीजी प्रेम प्रकाश को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव का रामबाबू पाल उर्फ कल्लू सऊदी अरब से लौटा था। उसने अपनी आर्थिक हालत बिगड़ी होने की बात रामबाबू को बताई। तभी रामबाबू ने ओमान में नौकरी लगवाने की बात कही। वीजा का डेढ़ लाख खर्च बताया। उसने कर्ज लेकर रामबाबू और उसकी पत्नी को रुपये दिए। कुछ दिन बाद वीजा मिला। वह वीजा पर 26 जून को लखनऊ अमौसी हवाई अड्डे से ओमान पहुंचा। वहां टूरिस्ट वीजा होने का पता लगा। एयरपोर्ट पर रामबाबू का मित्र सुनील पाल मिला। उसने कागजात और पासपोर्ट ले लिया। ओमान के मस्कट में अलखवैर रास्को के पीछे बिल्डिंग नंबर-961 में बंधक बनाकर रखा। फर्श की सफाई का काम कराते थे। खाना व पानी नहीं देते थे। मजबूरी में शाम को मस्जिद में जाकर चावल, मांस खाता। उत्पीड़न की जानकारी परिवार को दी। उसने पासपोर्ट और कागजात सुनील से मांगे। उसने एक लाख 40 हजार रुपये की फिर मांग की।
किसी तरह भारतीय दूतावास पहुंचा। उसने रामबाबू और उसके साथी सुनील पाल की शिकायत की। भारतीय दूतावास में तैनात इंस्पेक्टर अकिल अंसारी की मदद से पासपोर्ट और कागजात मिल सके। घरवालों ने एयर टिकट भेजा। इसके बाद वह 31 जुलाई को गांव लौट सका। प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि रामबाबू पाल और सुनील पाल के धोखाधड़ी और बंधक बनाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें