फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में युवकों पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छेड़खानी के विरोध में युवकों पर मंगलवार रात चाकू से हमला किया गया। पुलिस ने पांच हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दजकर एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी रोड बुलेट चौराहा के पास मंगलवार की रात हुई। मलवां थाना क्षेत्र में रहने वाला एक युवक दूध कारोबारी है। वह दूध देकर घर जा रहा था। बताया कि एक मित्र का फोन आने पर बुलेट चौराहे पहुंचा।
जहां कुछ लोग मित्र को घेरे हुए थे। विरोध करने पर उस पर शकुन नगर निवासी अखिलेश मिश्रा उर्फ अवलेश और उसके साथ के चार लोगों ने चाकू से हमला किया।
उसके मित्र को भी चाकू मारा। घायल दूध कारोबारी ने बताया कि उसके दोस्त की बहन के फेसबुक पर अवलेश अश्लील टिप्पणी करता था। इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। तभी मित्र गांव से अखिलेश से बातचीत करने आया था।
विज्ञापन

जहां अवलेश और उसके साथियों ने हमला किया। घायल दोस्तों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अवलेश को पकड़ा गया है।
दुष्कर्म पीड़िता पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप
पीड़िता के परिजनों ने एसपी से की पुलिस की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को तीन दिन से पुलिस ने थाने में बैठा रखा है। आरोप है कि पुलिस किशोरी और उसके परिवार पर सुलह का दबाव बना रही है। मामले की शिकायत लेकर परिवार के लोग सुबह एसपी के पास आ रहे थे, आरोप है कि मलवां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। उसके बाद किसी तरह बुधवार शाम को परिवार के लोग छिप छिपाकर एसपी आवास पहुंचे। एसपी ने थानेदार को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मामला मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी रविवार को अपनी छत पर सो रही थी। उसका आरोप है कि पड़ोसी युवक छत में पहुंचा। उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने दूसरे दिन आपबीती परिजनों को बताई। परिजनों ने मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी ने आरोप लगाया कि पुलिस सुलह का दबाव बनाने लगी। तीन दिन बाद मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। किशोरी और उसके परिजन एसपी से सुबह शिकायत करने आ रही थी। पुलिस ने उन्हें रास्ते से लौटा दिया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि वह कोर्ट के काम से बाहर हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें