फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई हत्या की धारा, तीन आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस हिरासत में हत्यारोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। पिटाई से घायल ढाबा संचालक की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या में मुकदमा तरमीम किया है। करीब एक माह से फरार चल रहे आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव मौहार निवासी कृष्ण कुमार सिंह उर्फ बोधी सिंह (65) के साथ 28 जुलाई को उनके ही ढाबे के पीछे गांव के उत्तम सिंह, गजोधर सिंह, मुन्ना सिंह, शैलेंद्र सिंह, अमन सिंह ने मारपीट कर उन्हें मरणासन्न कर दिया था। लखनऊ में सोमवार को बोधी सिंह की मौत हो गई थी।
आरोपियों की गिरफ्तारी में लापरवाही बरतने वाले विवेचक धीरेंद्र पांडेय को एसपी ने निलंबित किया था। उनके स्थान पर सौंरा चौकी इंचार्ज उमेश पटेल को चौडगरा चौकी प्रभारी बनाया है। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या में मुकदमा तरमीम किया।
विज्ञापन

बेटे दिलीप का आरोप है कि पुलिस शुरू से ही आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है।
आरोपियों के कहने पर ही उन लोगों के खिलाफ भी फर्जी मुकदमा लिखा गया है। फिलहाल पुलिस ने एक परिवार के पांच हत्यारोपियों में मुन्ना सिंह, उत्तम सिंह, शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार गजोधर सिंह और अमन सिंह की तलाश में दबिश दे रही है।
एसआई राघवेंद्र सिंह को फोर्स के साथ गांव में तैनात किया है। आरोपी पक्ष के घरों में ताले लटके हुए हैं। गांव में सन्नाटे का माहौल है। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के पास हत्या में प्रयुक्त लाठी डंडे बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मारपीट के बाद 28 जुलाई को पुलिस ने दिलीप सिंह की तहरीर पर मामूली धारा 323, 504, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
पुलिस ने तहरीर से अमन का नाम भी हटा दिया था। पुलिस ने उत्तम सिंह, गजोधर सिंह, मुन्ना सिंह, शैलेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इसके बाद 11 अगस्त को मुकदमा तरमीम किया गया। पुलिस ने अमन का नाम बढ़ाया और 147, 148, 307 की धारा बढ़ाई। अब पुलिस ने 302 में मुकदमा तरमीम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें