फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से विवाहिता का हुआ गर्भपात, चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दहेज में कार और 13 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता की पिटाई कर दी। आरोप है कि पिटाई से विवाहिता का गर्भपात हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के चिहुलपुर गांव निवासी राजकुमार की पुत्री पद्मा देवी की शादी 23 अप्रैल 2021 शिक्षक चंदन वर्मा निवासी कोड़ा के साथ हुई थी।
शादी के बाद पति चंदन वर्मा, ससुर बराती लाल, सास शारदा देवी, देवर प्रवीण कुमार ने दहेज में कार और घर बनवाने के लिए 13 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। गर्भवती हालत में बेटी के पेट में लात मार दी।
बेटी के पेट में गंभीर चोट आई। कानपुर नर्सिंग होम में बेटी का इलाज कराया। चोट की वजह से गर्भपात कराना पड़ा। इलाज के बाद फतेहपुर में किराए पर रहने लगी।
विज्ञापन

जहां 11 मई की सुबह पति ने मारपीट की। सूचना पर भाई आकाश पहुंचा तो उसे भी पीटा। थानाध्यक्ष शैतान सिंह ने बताया कि सीओ के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें