प्रेमनगर। चोरों ने बंद मकान के गेट का ताला तोड़कर जेवर, नकदी पार कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ऐरायां सादात गांव निवासी आजम खान गुरुवार को परिवार सहित एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कौशांबी गए थे।
घर में ताला बंद था। रात में चोर दरवाजे पर लगा ताला तोड़कर बक्से व अलमारी से सोने-चांदी के जेवर व नकदी पार कर दी।
शुक्रवार की सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो इसकी जानकारी आजम को दी। जानकारी मिलने पर आजम खान घर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि करीब एक लाख 30 हजार रुपए नकद चोरी हुआ है और हजारों के जेवर गए हैं। प्रभारी निरीक्षक अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।