फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड को तमंचे की बट से पीटा, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज। शराब पीकर हंगामा काटने से रोकने की खुन्नस में होमगार्ड के साथ मारपीट की गई। मामले में होमगार्ड ने फायरिंग का आरोप लगाया है। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के डिघरुवा गांव निवासी राजन शुक्ला देवरी चौकी में गार्ड के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी मंगलवार रात होमगार्ड नारायण पांडेय के साथ रोटी चौराहे पर लगी थी।
राजन का आरोप है कि चांदपुर थाने के बाबूपुर निवासी सुमित वर्मा की रोटी चौराहे पर इलेक्ट्रानिक सामान की दुकान है। वह अपने गांव के मित्र हिमांशू के साथ चौराहे पर नशे में हंगामा काट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने दोनों को मना किया। देवरी चौकी इंचार्ज महेश सिंह सूचना पर पहुंचे।
उन्होंने मामले को शांत कराया।
राजन शुक्ला का आरोप है कि करीब रात तीन बजे रोटी चौराहे से कुछ दूरी पर शौचके लिए गया था। वहां पहले से घात लगाए सुमित, हिमांशू हमला किया।
हवाई फायरिंग भी की। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें