फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि महोई निवासी मुकुल उसके गांव में अपने एक रिश्तेदार के घर आता-जाता था। रिश्तेदार के जरिए उसके घर आने लगा।
10 मई को घर में अकेली थी। तभी उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत की बात कही तो मुकुल ने शादी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया। शादी के लिए दबाव बनाया तो मारपीट की। उसने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर कोर्ट की शरण ली। प्रभारी निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।