फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मांगने पर दरोगा निलंबित, जांच बैठाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। दुष्कर्म के मामले में आरोपी का नाम हटाए जाने के लिए रिश्वत मांगने वाले दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर दरोगा का वीडियो और आडियो वायरल हुआ था। सीओ की जांच के बाद एसपी राजेश कुमार सिंह ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन

खखरेरू थाने में तैनात रहे दरोगा कन्हैयालाल गौतम वर्तमान में हुसैनगंज थाने में हैं। उनका करीब दो मिनट 50 सेकेंड का वीडियो और एक मिनट 19 सेकेंड का आडियो वायरल हुआ था। उनके पास दो महिलाएं वीडियो में दिखाई दी थी। महिलाओं से दरोगा रुपयों के लेनदेन को लेकर बातचीत करते दिखे थे। इस दौरान रिश्वत लेनदेन की बात होती है। एसपी ने बताया कि वीडियो को संज्ञान लेकर जांच कराई गई। जांच में दोषी पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें