फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, दो फरार ...

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी/बकेवर। अंतरजनपदीय बदमाश को पुलिस ने सोमवार भोर पहर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। गोली
विज्ञापन

पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। उसके दो साथी भाग निकले। बदमाशों की कार खंती में चली गई। पुलिस ने कार सीज की है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमाश पर जिले से एक भी मुकदमा नहीं है। हमीरपुर, कौशांबी और रायबरेली में लूट, चोरी और गैंगस्टर समेत 13 मुकदमे दर्ज हैं।
बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव व खजुहा चौकी इंचार्ज राजेंद्र त्रिपाठी की संयुक्त टीम सोमवार भोर पहर खजुहा के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी कार सवार संदिग्धों को देखकर पुलिस ने रोकने की कोशिश की। बदमाश बकेवर मोड़ पर मुड़ गए। पीछा करने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान अमौली मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर खंती में चली गई। कार से बदमाश बाहर निकले। पुलिस पर फायरिंग करते भागे। जवाबी फायरिंग में खागा कोतवाली के बहलोलपुर निवासी अजय उर्फ साजन पासवान के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। दो साथी भागने में सफल हो गए। एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मौके से बरहाटा के सलमान और जहानाबाद के शकूराबाद निवासी नसीम मौके से भागे हैं। उनकी तलाश की जा रही। अजय के पास से एक बंदूक और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्ताव ने बताया कि रायबरेली जिले में गैंगस्टर में निरुद्घ रहने के दौरान अजय और सलमान की मुलाकात हुई थी। सलमान का दोस्त नसीम है। नसीम ने बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में बड़ी चोरी के लिए रैकी की थी। उसने ही अजय और सलमान को वारदात के लिए बुलाया था। इसकी भनक पुलिस को लग गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें