फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की ससुराल मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। बेटी से दहेज की मांग करने व उसे प्रताड़ित करने की शिकायत पर पंचायत के लिए पहुंचे लड़की के मायकेवालों पर ससुराल व मोहल्ले के लोगों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

लाठी-डंडे से प्रहार किया, जिससे छह लोग जख्मी हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। घायलों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कानपुर के मसवानपुर थाना कल्यानपुर निवासी ममता देवी की शादी शंकरलाल निवासी ईंटगांव थाना खागा जिला फतेहपुर से शादी हुई है। दोनों की एक बेटी भी है। ममता देवी ने बताया कि पति शंकरलाल सरकारी सफाई कर्मी है।
सास, देवर आदि ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये व एक चार पहिया गाड़ी की मांग कर रहे हैं। कई बार मारपीट की और कमरे में बंद करके आग लगाने की धमकी दी। यह बात मायके में बताई तो रविवार को चाचा मुकेश, भाई अजय, अशोक, अनिल, मां राजपति, चाची सुमन ईंटगांव आए।
विज्ञापन

आरोप है कि परिजन, दहेज की मांग को लेकर बातचीत कर रहे थे, इसी दौरान ससुरालियों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। चाचा का सिर फट गया। जबकि अजय, अशोक, अनिल, मां, चाची को चोटें आई हैं।
घायल मुकेश ने चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि मारपीट व गाली-गलौज की शिकायत हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। दहेज का विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें