फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः पांच लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे ट्रैक से आठ जनवरी को बरामद युवक के शव के मामले में तत्कालीन चौकी इंचार्ज समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तत्कालीन चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर एससी-एसटी और गाली गलौज का आरोप है। अन्य पांच लोगों पर हत्या के बाद शव छिपाने का आरोप है। परिवार के लोगों ने सीओ कार्यालय में बुधवार को प्रकरण में बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर मजरे चखेड़ी गांव निवासी विनीता देवी का आरोप है कि उसके ससुर दुर्जन लाल और जेठ रामस्वरूप से धर्मराज, विमल कुमार, वीरेंद्र कुमार, वाहिदापुर निवासी फतेहबहादुर, मदारीपुर निवासी अभितेष कुमार ने सात जनवरी 2020 को बेशकीमती जमीन का कुछ रुपये की चेक देकर बैनामा कराया था। बाकी नगद रुपये घर में देने को कहा था, लेकिन रुपये घर पहुंचने के बाद नहीं दिए। इसका पति ने विरोध किया। तभी शाम को धर्मराज समेत अन्य लोगों ने पति को रुपये देने के बहाने बुलाया। महिला का आरोप है कि उसी रात धर्मराज और उसके चारों साथियों ने पति की रात को हत्या कर शव गायब कर दिया। दूसरे दिन पति का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। वह थाने में शिकायत करने गई। कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वह लगातार उच्चाधिकारियों से शिकायत करती रही। इससे नाराज होकर 14 अप्रैल को तत्कालीन सौंरा चौकी इंचार्ज महेंद्र कुमार सिंह, सिपाही संदीप ने फोन पर जेठ रामस्वरूप और सुरेंद्र को जातिसूचक शब्द बोलकर चौकी बुलाया। वह लोग चौकी पहुंचे। जहां पहले से मौजूद आरोपी व पुलिस कर्मियों ने गाली गलौज की और मारपीट कर सुलह का दबाव बनाया। कार्रवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें