चोरी के बाद खुली पड़ी आलमारी। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। भाजपा नेता के घर का ताला तोड़कर चोरों ने सोमवार रात लाखों का माल पार कर दिया। उन्होंने मंगलवार दोपहर गांव से लौटने पर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
सदर कोतवाली कलक्टरगंज निवासी सचिन पांडेय बीजेपी के तेलियानी ब्लाक मंडल अध्यक्ष हैं। वह हाईवे निर्माण कर रही कंपनी पीएनसी में गिट्टी मौरंग की सप्लाई का काम करते हैं।
ट्रांसपोर्ट भी संचालित करते हैं। सचिन ने तहरीर में बताया कि वह परिवार के साथ मलवां थाने के मंझूपुर गांव रुद्राभिषेक में रविवार को गए थे। घर की देखभाल के लिए छोटा भाई सौरभ पांडेय था।
घर में ताला लगाकर पड़ोस में रहने वाले दोस्त के घर सौरभ रात को सोने चला गया था। वह सुबह लौटकर आया तो ताला टूटे देखकर हैरान हो गया। उसने फोन पर सूचना दी। 112 नंबर पर पुलिस को खबर दी। कमरों के ताले तोड़कर अलमारी बक्से तक चोर पहुंचे।
चोरों ने अलमारी के लॉक से 1.80 लाख रुपये, सोने, चांदी के करीब नौ लाख कीमत के जेवर चोरी किए हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि हरिहरगंज चौकी पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।