खागा। कोतवाली क्षेत्र के जसराजपुर की रहने वाली मीना देवी (50) पत्नी मान सिंह ने सोमवार की शाम पति से विवाद के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
परिजनों ने रात को पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाल जेपी शाही ने बताया कि महिला से उसका पति अक्सर मारपीट करता था, जिसके चलते महिला ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।