फोटो 8- घर में छोड़ा गया पत्र
9- फाइल फोटो छात्र
घर पर सुसाइड नोट छोड़कर युवक लापता
चार दिन से कुछ पता नहीं चल रहा, पुलिस कर रही तलाश
नोट में किसी रोहित को अपनी मौत का जिम्मेदार भी बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सुसाइड नोट लिखने के बाद युवक घर से लापता हो गया। चार दिन से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। परेशान परिजनों ने पुलिस पर भी कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवीगंज आंबेडकर नगर निवासी मजदूर धर्मेंद्र रैदास का बेटा सौरभ (18) पीरनपुर स्थित अनिल वर्मा की इलेक्ट्रानिक्स की दुकान में काम करता है। मां गंगावती ने पुलिस को बताया कि पांच अगस्त की शाम दुकानदार सौरभ को देवीगंज पुल के पास बाइक से छोड़ गया, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। घर पर फ्रिज के ऊपर सौरभ के हाथ का लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि वह अपने जीवन से ऊब चुका है और अपनी किस्मत मानकर दुनिया छोड़ रहा है।
इसका जिम्मेदार रोहित है। रोहित ने उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी है। उसकी वजह से ही उसे यह कदम उठाना पड़ रहा है। मम्मी मुझे माफ कर देना। मां ने बताया बेटे ने किसी रोहित के बारे में लिखा है,यह बात नहीं समझ आ रही है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। परिजनों का आरोप है कि कोतवाली के हर दिन चक्कर काट रहे हैं। बेटे का पुलिस कोई पता नहीं लगा सकी है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की विवेचना राधानगर चौकी इंचार्ज को दी गई है। उनसे प्रगति रिपोर्ट मांगी गई है।