फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में चौकीदार से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। फैक्टरी में घुसे बदमाशों ने चौकीदार को मारपीट कर मोबाइल लूट लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना चार दिन पुरानी है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

लखनऊ पुलिस हेडक्वार्टर के पास रहने वाले कुंवर शशांक तिवारी फैक्टरी मालिक हैं। मलवां थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सौंरा में पानी बोतल बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि तीन अगस्त की रात मंगल चौकीदार फैक्टरी में था।
करीब डेढ़ से दो बजे के बीच दो बदमाश फैक्टरी में घुसे। आहट होने पर चौकीदार ने टार्च जलाई। फैक्टरी में एक बदमाश को आरओ की मोटर खोलते देख चौकीदार उसे पकड़ने के लिए दौड़ा। तभी छिपकर बैठे दूसरे बदमाश ने चौकीदार पर हमला किया।
विज्ञापन

मारपीट कर चौकीदार की कनपटी में तमंचा सटा दिया। गोली मारने की धमकी देकर आफिस का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। चाबी न होने पर चौकीदार को मारापीटा। उसका 10 से 12 हजार कीमत का मोबाइल लूट लिया। पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने फतेहपुर आने पर एसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक एसबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें