फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश ने छात्रा से किया था रेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। परिवार को पीटकर लूटपाट करने के बाद अगवा छात्रा से एक बदमाश ने दुष्कर्म का प्रयास किया था। पुलिस ने मामले में अपहरण और दुष्कर्म के प्रयास की धारा बढ़ाई है। पुलिस ने दबिश देकर चार संदिग्ध उठाए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली चांदमारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक घर में शुक्रवार रात बदमाश घुसे थे। बदमाशों ने किरायेदार कक्षा 11 के छात्र को पीटकर बेदम कर दिया था। उसके बाद घर के अंदर दंपती को लहूलुहान किया था। करीब पांच लाख के जेवरात, 35 हजार नकदी लूटकर बदमाश भाग निकले थे। इस दौरान दंपती की बेटी को साथ ले गए थे। वह करीब आधे घंटे बाद लौटी थी।
घायलों को हैलट में भर्ती कराया गया था। सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्रा ने रात को हैलट पहुंचे और घायलों के बयान लिए। पूछताछ में दंपती की बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया।
विज्ञापन

बयान के आधार पर पुलिस ने नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश की धाराएं बढ़ाईं हैं। जांच में जुटी टीमों ने लूटपाट, चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले चार संदिग्ध को पकड़ा है। संदिग्धों से पुलिस ने पूछताछ शुरू की है। संदिग्धों के बताए कुछ और लोगों की धरपकड़ के लिए टीम रवाना हुई है।
सीओ ने बताया कि बदमाश छात्रा को सथरियांव पुलिया तक ले गए थे। तभी किसी बदमाश ने छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है।
पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बदमाशों की संख्या पांच होना बताया है। तीन बदमाश घर के अंदर घुसे थे। एक बदमाश घर के बाहर खड़ा था। पांचवां बदमाश सथरियांव नहर पुलिया पर बैठा था। छात्रा के मुताबिक पुलिया पर बैठे बदमाश के कहने पर ही उसके साथ गलत काम की कोशिश करने वाले बदमाश ने उसे छोड़ा था।
पुलिस टीमों ने इलाके के सीसीटीवी कैमरा खंगालने का काम शुरू किया है। एक कैमरा सथरियांव पुलिया के पास लगा होने की बात सामने आई है। पुलिस कैमरे की जांच में जुटी है। पुलिस आसपास के घुमंतू डेरों को भी खंगाल रही है। राधानगर इलाके में कई डेरे वाले तिरपाल डालकर रहते हैं। इसके अलावा 15 दिनों में जेल से छूटने वाले शातिरों की भी सूची तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें