फतेहपुर। मामूली विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार चल रहे सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने आलाकत्ल बरामद किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेजा है।
बीती 25 जुलाई को सदर कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुरवा गांव निवासी जितेंद्र की बोलेरो से परिवार के ही छोटेलाल का नलकूप पाइप फट गया था। इसी विवाद को लेकर छोटेलाल ने पुत्रों के साथ जितेंद्र और उसके पिता रामसनेही लोधी, भाई मनोज, वीरेंद्र पर लाठी-डंडे से हमला किया था।
घायल रामसनेही की मौत हो गई थी। पुलिस ने जितेंद्र की तहरीर पर छोटेलाल और उसके पुत्रों रामू, श्यामू, बड़कू, छोटू समेत छह लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने छोटेलाल और श्यामू को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विवेचक उमाशंकर सिंह ने बताया कि सोमवार को लोधीगंज से फरार आरोपी रामू लोधी और सोनू लोधी गिरफ्तार किया है। उनके पास से आला कत्ल लाठी-डंडा बरामद किया है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया है।