फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में पकड़े गए दो शातिर चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मौरंग कारोबारी के घर से लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने नकदी, जेवरात, तमंचे और बम बरामद किए गए हैं। शातिर सीसीटीवी कैमरे में पहचान होने पर पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी राजेश कुमार सिंह ने चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही मोहल्ला निवासी मौरंग कारोबारी इशरत अली के घर से शनिवार की रात चोरों ने करीब 10 लाख की जेवर, नकदी पार की थी। चोर पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए थे। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर घटना के खुलासे में लगी थी।
बिंदकी कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक सुमित नारायण ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस सेल की मदद से सोमवार भोर साजिद खान निवासी कोड़ा थाना जहानाबाद, राजकरन निवासी लंका रोड कोतवाली बिंदकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सात लाख कीमत के सोने-चांदी के जेवर, 15 सौ रुपये, एक तमंचा, दो बम बरामद किए हैं। एसपी ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा करने वाली टीम को 10 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी साजिद जहानाबाद थाने से चोरी के मामले में जेल जा चुका है। उसने 2019 में घटना की थी। अब तीन चोरी, बरामदगी, पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी राजकरन पहली बार पकड़ा गया है। उस पर भी तीन मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि वादी इशरत अली चोरी के बाद तीन लाख रुपये चोरी होना बता रहा था, जबकि वह लिखापढ़ी में तीन लाख रुपये का हिसाब नहीं दे सका था। मामले का खुलासा होने पर चोरों से सख्ती से नकदी के बारे में पूछताछ की गई, लेकिन चोरों ने 15 सौ रुपये नकदी चोरी करना ही कबूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें