फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 20 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रेलवे में नौकरी दिलाने नाम पर होटल संचालक ने चार युवकों से ठगी की। फर्जी नियुक्ति पत्र भी युवकों के घर भेजे गए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के सनगांव निवासी मोहम्मद मोईन खान ने बताया कि 22 फरवरी 2021 की दोपहर लखनऊ बाईपास स्थित एक होटल के संचालक ने उसे रेलवे भर्ती बोर्ड प्रयागराज में ग्रुप डी की भर्ती होने की जानकारी दी। उसने विभाग में अपनी अच्छी पकड़ बताकर नौकरी के लिए रुपये देने की बात कही। मोईन के मुताबिक उसने कर्ज लेकर 5.60 लाख रुपये अपनी भर्ती के लिए दो मार्च 2021 को दाउद और निजामुल हसन के सामने संचालक को दिए।
एक माह के अंदर नियुक्ती पत्र मिलने की बात कही। कुछ माह बाद 21 जुलाई को डाक से उसके घर नियुक्ति पत्र भी आ गया। वह पत्र लेकर नौकरी के लिए प्रयारागज रेलवे विभाग के कार्यालय पहुंचा। जहां उसे फर्जीवाड़े का पता लगा।
विज्ञापन

उसने रुपये वापस मांगे। होटल संचालक ने रुपये लौटाने से मना कर दिया और गाली गलौज धमकी देकर भगा दिया। मोईन ने बताया कि उसने गांव के अन्य लोगों को भी नौकरी की जानकारी दी थी। इस पर गांव के मोहम्मद कैफ, मोहम्मद इरफान, इकराम हुसैन ने भी पांच-पांच लाख रुपये होटल संचालक को नौकरी के लिए दिए थे। उन्हें भी कुछ दिन बाद ठीक उसकी तरह ही फर्जी नियुक्ति पत्र मिला है।
विज्ञापन

उनके भी होटल संचालक रुपये वापस नहीं कर रहा है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें