फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर पकड़ा , 25 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। शातिर मोबाइल फोन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास दो दुकानों से चोरी किए 25 मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली पुलिस ने शहबाजपुर चौराहे से शुक्रवार भोर शातिर चोर मउदीनपुर थाना खखरेरू निवासी मोनू पाल को पकड़ा है। सीओ परशुराम त्रिपाठी ने बताया कि उसके पास से 29 जून की रात में स्टेशन रोड स्थित सावंत गुप्ता की मोबाइल फोन दुकान से चोरी किए गए 21 और धाता की दुकान से चोरी किए चार मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। तलाशी में आरोपी के पास से एक तमंचा और 11,500 रुपये भी मिले हैं।
मोनू पाल शातिर चोर है। वह चोरी के मोबाइल लोगों को सस्ते दाम पर बेच देता है। चोरियों के बाद वह पंजाब भाग गया था। फतेहपुर आने की सूचना पर पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके खिलाफ चित्रकूट, झांसी के अलावा जनपद के भी कई थानों में चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को एसआई सुमित नारायण और सुरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने पकड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें