फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड के हमलावरों पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। ड्यूटी के दौरान होमगार्ड पर हमला करने वाले ई-रिक्शा चालक समेत दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बकेवर थाने के सुजावलपुर गांव निवासी विपिन तिवारी और बकेवर थाने के कुम्हारनपुर निवासी संतोष कुमार गौतम जहानाबाद थाने होमगार्ड हैं। दोनों की गुरुवार को लालूगंज तिराहे पर ड्यूटी लगी थी। तिराहे पर जाम लगा रहे ई रिक्शा चालकों को होमगार्ड संतोष ने खदेड़ा था।
खुन्नस में एक रिक्शा चालक ने अपने साथी के साथ संतोष को डंडा मारकर घायल किया था। पुलिस ने जांच के बाद हमला करने वाले रिक्शा चालक अर्जुन निषाद और उसके साथी निवासी कोरीपुर थाना जहानाबाद सूरज के रूप में पहचान की।
विज्ञापन

विपिन की तहरीर पर अर्जुन और सूरज के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
जहानाबाद। होमगार्ड पर हमले के बाद पुलिस ने ई रिक्शों चालकों पर कार्रवाई शुरू की है। शुक्रवार को चेकिंग अभियान 18 ई रिक्शा सीज किए गए। पुलिस ने बताया कि चेकिंग में कागजात न होने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें