फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पांच ससुरालीजनों पर महिला ने प्रताड़ना और हत्या के प्रयास की रिपोर्ट कराई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट निवासी सीमा बानो का निकाह चार जून 2015 को मुस्लिम पुत्र नन्हे निवासी पूरे जालिम थाना डीह, रायबरेली से हुआ था।
विज्ञापन

छह साल बाद पति की मौत हो गई। इसके बाद ससुरालियों ने उनका और उनकी दोनों बेटियों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुर नन्हे ने वकील के माध्यम से सादे कागज में हस्ताक्षर बनवाने की कोशिश की। मना करने पर ससुरालियों ने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इतना ही नहीं उसे जहर देकर मारने का भी प्रयास किया गया। बीती पांच अक्तूबर को मारपीट के बाद उसे ससुराल छोड़कर मायके आना पड़ा।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें