फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों से तीन लड़कियां लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर तीन युवकों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस जांच में जुटी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 17 साल की किशोरी 25 जुलाई की रात लापता हो गई। खोजबीन में परिजनों को पता लगा कि किशोरी को अस्ती चौराहा निवासी रवि कुमार ले गया है। बेटी की खोजबीन में पिता रवि के घर पहुंचा।
पिता का आरोप है कि रवि के परिजनों ने उससे अभद्रता कर भगा दिया। पुलिस ने अपहरण व धमकाने का मुकदमा दर्ज किया है।
इसी तरह सदर कोतवाली के ही एक मोहल्ले की महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ किराये पर रहती है। वह दलीपुर गांव अपना प्लाट देखने 21 जुलाई को देखने गई थी। घर लौटने पर बड़ी बेटी गायब थी। छोटी बेटी ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे बहन कुछ देर बाद लौटने की बात कहकर निकली थी।
खोजबीन में पता लगा कि रोहित निवासी इटैली थाना हुसैनगंज बेटी का अपहरण कर ले गया है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी 24 जुलाई की रात लापता हो गई। परिजनों ने खोजबीन के बाद गांव के एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि गांव का शिवम लोधी बेटी का बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। बेटी सोने चांदी के जेवरात और नकदी भी ले गई है।