फतेहपुर। लेनदेन के विवाद में युवक को छत से फेंकने के मामले में दो लोगों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
धाता थाना क्षेत्र के सरवनपुर निदौरा गांव निवासी शोभा देवी का आरोप है कि बेनीपुर गांव के हंसराज पासवान उर्फ पप्पी और ननका ने पति से उधार ढाई लाख रुपये लिए थे। पति उधारी रकम मांगते थे। वह लोग पति को टरका देते थे।
इसी बात को लेकर 26 अगस्त 2021 को पति का हंसराज और ननका से विवाद हो गया। तभी दोनों ने पति को छत से नीचे फेंक दिया। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है।