फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को तेजाब से जलाने की छात्रा को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। छात्रा पर तेजाब डालने की धमकी देने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा ने एफआईआर में बताया कि वह सोमवार को स्कूल गई थी। दोपहर में पैदल घर जा रही थी। तभी रास्ते में मोहल्ले के रहने वाले गुडडू यादव ने उसे रास्ते में रोका और छेड़खानी की। उसका मुंह दबाकर घसीटने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आसपास के लोग और उसकी मां आ गई। तभी युवक ने शादी न करने पर जान से मारने और चेहरे पर तेजाब फेंकने धमकी दी। छात्रा ने मंगलवार को मामले की शिकायत कोतवाली में की। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें