फतेहपुर। हथगाम थाना क्षेत्र के ग्राम रखानी मजरे मऊपारा में पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
राम सिंह (32) का पत्नी सविता से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर घर के अंदर फंदा लगा लिया। काफी देर तक युवक के बाहर न निकलने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। परिजनों ने रस्सी काटकर उसे नीचे उतारा। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंसपेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि अभी तक किसी तरह का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं है।