खागा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदो स्थित एक आवास का ताला तोड़कर लाखों के जेवर चोरी कर लिए। कुछ ही देर में आवास पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सीएचसी हरदो में तैनात जयवीर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात हैं। वह परिसर में आवंटित आवास में रहते हैं। उनके साथ उनका परिवार रहता है। गुरुवार को जयवीर आवास में ताला बंद करके कहीं गए थे। सुबह 11:30 बजे तीन लोग आवास के बाहर पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरी करने के बाद बाहर निकले और भाग गए। कुछ देर बाद जयवीर आवास पहुंचे तो ताला टूटा देख चोरी का पता चला। पुलिस ने आवास के पास स्थित सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें पता चला कि तीन चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने की चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र व चांदी जेवर ले गए हैं।