जहानाबाद। लोडर के चोरी इंजन के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है।
कस्बे में कल्लू विश्वकर्मा का गैराज है। गैराज में खड़े चांदपुर थाने के शिवकुमार के लोडर का इंजन सोमवार रात को चोरी हो गया। गैराज मालिक ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मंगलवार सुबह इंजन के साथ पांच लोगों केेेेे गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि दरोगा अमित सिंह ने अमौली रोड स्थित एक महाविद्यालय के पास लोडर सवार कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। उनकी लोडर में रखी बोरी से एक लोडर का इंजन मिला। पूछताछ में इंजन कल्लू की दुकान से चोरी किए जाने का पता लगा। चांदपुर थाने के अमौली निवासी अभिषेक सोनकर, शुभम उर्फ पांडेय, गोविंद, जयदीप और जहानाबाद थाना क्षेत्र के कलाना निवासी शैलेंद्र को गिरफ्तार किया गया।