फतेहपुर। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पत्नी को मोबाइल पर कॉल कर पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गाजीपुर थाने के शाखा गांव निवासी शरीफ खान की पुत्री रुकसार का निकाह गांव के रमजान खान के साथ पांच दिसंबर 2018 को हुआ था। रमजान परिवार के साथ नूरानी मंजिल मस्जिद डॉक्टर जाकिर हुसैन नगर जीएम लिंक रोड गोंडी शिवाजी नगर मुंबई रहता है। शादी के बाद पति रमजान खान, ससुर इदरीश खान, सास सलमा, ननद मुस्कान, मौसेरी सास सलीका बेगम पत्नी लियाकत दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में तीन लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। वह गर्भवती हो गई। तभी उसे घर से मारपीट कर भगा दिया। तीन दिसंबर 2021 को ननद की शादी में मां नूरजहां के साथ शामिल होने मुंबई पहुंची। तभी दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित किया। उसे मां के साथ मायके भेज दिया। पति ने मुंबई में एक हिंदू लड़की से शादी कर ली है। उसे मोबाइल पर तीन तलाक दे दिया। थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।