फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थान क्षेत्र हाईवे के देहुली मोड़ के पास सड़क पार करते समय किसी वाहन की चपेट में आने से गुरुवार रात मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

हथगाम थाना क्षेत्र के अब्दुल्लापुर बाकर गांव निवासी ओम प्रकाश (45) मजदूरी करता था। उसके भाई संतोष ने बताया कि ओमप्रकाश गुरुवार की शाम निमंत्रण में थरियांव थाने के आमापुर गांव आया था। वहां से रात को पैदल ससुराल कौआपुर गांव जा रहा था। देहुली के पास हाईवे पार करने लगा। तभी किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को एंबुलेंस जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के चार पुत्र सूरज, शैलेंद्र, सोनू, मोनू हैं। परिजनों में हादसे से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें