फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगा की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र के पुरानी बिंदकी मोहल्ले में शनिवार की रात युवक ने घर के अंदर फांसी लगा ली। परिजन उसे सीएचसी ले गए। यहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा गया। पुरानी बिंदकी मोहल्ला निवासी मोतीलाल गौतम का बेटा अक्षय गौतम (27) ने शनिवार की देर रात घर के अंदर घर की छत पर लगे छल्ले से फांसी लगा ली। परिजनों ने युवक को फंदा काटकर नीचे उतारा। सीएचसी में डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पत्नी डॉली का रो-रोकर हालबेहाल है। उसके एक वर्षीय बेटी परी भी है। दो बड़ी बहन रूबी और प्रियंका, बड़ा भाई रवि और सबसे छोटी बहन नेहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें