फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकब लगाकर किसान के घर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हुसैनगंज(फतेहपुर)। मूधन मंसूरपुर गांव में मंगलवार की रात किसान सीताराम रैदास के घर नकब लगाकर चोरी हुई। चोर लाखों का माल समेट ले गए। किसान सीताराम रैदास का परिवार घर की छत पर और कुछ लोग घर के सामने लेटे थे। घर के पीछे से नकब लगाकर चोरों ने बहू और पत्नी के करीब दो लाख के जेवर व पचास हजार रुपये के घरेलू सामान समेट ले गए। इसमें बर्तन, कपड़े सहित 5 हजार रुपये शामिल हैं। सुबह घर के लोग सोकर उठे तो घर का कुछ सामान बिखरा पड़ा था। पीछे जाकर देखा तो पक्की दीवार की नींव के पास नकब कटी थी। घर से करीब 5 सौ मीटर की दूरी पर खेतों में दो खाली सूटकेस व बैग पड़ा मिला। सीताराम मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। सीताराम ने बताया दोनों लड़के दूसरे प्रदेश में मजदूरी करते है। बड़े लड़के राहुल की सात माह पहले शादी की थी, उसी बहू के जेवर व पत्नी के जेवर चोरी चले गए। प्रभारी निरीक्षक निशिकांत राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें