फतेहपुर। प्लाट देने के नाम पर सात साल पहले एक युवक से 20 लाख रुपये एडवांस लेकर हड़प लिए गए। मामले में दंपती समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने एफआईआर में बताया कि वह पंजाब प्रांत में नौकरी करता था। उसकी पंजाब भटिंडा टाउन निवासी दिलीप सिंह से जान-पहचान हुई थी।
दिलीप सिंह ने अपने पुत्र बंटी उर्फ भूपेंद्र सिंह, पत्नी सुखविंदर कौर ने एक प्लाट पंजाब में ही बेचने का प्रस्ताव रखा था। प्लाट के नाम पर एडवांस 20 लाख रुपये 2015 में आरटीजीएस किया था।
करीब सात साल बीतने के बाद भी प्लाट नहीं दिया है। रुपये मांगने पर टरका रहे हैं। उसके साथ धोखाधड़ी कर रुपये हड़पे हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।