फतेहपुर। किसानों का ढाई टन गेहूं खरीदने के बाद व्यापारियों ने रकम हड़प ली। मामले में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थरियांव थाना क्षेत्र के ख्वाजीपुर सेमरइया निवासी सियाराम किसान हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि 15 दिसंबर 2019 में उसने और गांव के अमर सिंह, ओमप्रकाश, बहादुर सिंह, रामबाबू , सुखराम, राजाराम ने गेहूं बेचा था। गेहूं गांव के बसंता, संतू और कौशांबी जिले के कोतवाली सैनी थाना क्षेत्र के अझुवा निवासी महेश ने खरीदा था। गेहूं बेचने के बाद दो हजार रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान करने की बात कही गई।
ढाई टन गेहूं सभी किसानों ने बेचा था, जिसकी कीमत साढ़े चार लाख है। अब भुगतान से तीनों इन्कार कर रहे हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।