फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में फैक्टरी कर्मी घायल, एक घंटे हाईवे रहा जाम

विज्ञापन
घटना स्थल पर छतिग्रस्त वाहन मौलूद लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। सड़क हादसे में रविवार सुबह फैक्टरी कर्मी घायल हो गया। हादसे के बाद एक घंटे तक कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर जाम लगा रहा। हादसे में घायल कर्मी को कानपुर स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बा निवासी गोविंद गुप्ता (32) कानपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है। वह रविवार सुबह कानपुर जाने के लिए ओवरब्रिज पर टैंकर में बैठ रहा था। इसी दौरान पीछे से कानपुर की ओर जा रहे ट्राला ने टैंकर में टक्कर मार दी। टैंकर की चपेट में आने से गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया।
उधर, अनियंत्रित होकर ट्राला डिवाइडर पार कर कानपुर-प्रयागराज लेन में चला गया। घायल को कानपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। ट्राला के दूसरे साइड हाईवे पर आड़ा तिरछा होने से एक घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चौडगरा चौकी पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्राला का हाईवे से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि घायल के परिजनों की तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें