फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स को मुड़वा रहे खलासी की नहर में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जोनिहा। चालक की बस मोड़ने में मदद कर रहा कंडक्टर की नहर में गिरकर मौत हो गई। पुलिस बस की चपेट में आने से हादसा होना मान रही है।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के सहिली गांव निवासी भूरा मिश्रा (26) शहर की एक प्राइवेट बस में कंडक्टर था। बस चालक अवधेश ने बताया कि बिंदकी कोतवाली के मनौटी गांव से शोएब की बरात की बुकिंग लेकर बांदा के हरदौली जाना था।
वह बस लेकर मनौटी गांव में माइनर के पास पहुंचे तो रास्ते में बिजली तार लटके हुए थे। भूरा नीचे उतरकर बस को पीछे की ओर मुड़वा रहा था। तभी अनियंत्रित होकर नहर में खलासी गिर पड़ा और उसकी नहर में पड़े पाइप से टकरा कर मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी रीतेश राय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बस को चौकी के पास खड़ी कराई है। चौकी प्रभारी के मुताबिक बस की चपेट में आने से भूरा की मौत हुई है। पोस्टमार्टम हाउस में पिता नेकराम मिश्रा और भाई मुकेश पहुंचे।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि परिवार के सभी लोग कानपुर में रहते हैं। हादसे की सूचना पर सीधे पोस्टमार्टम हाउस आए हैं। छोटा भाई भूरा अक्सर बस में ही रहता था। मौके पर जाने के बाद हादसे की जानकारी हो सकेगी। इसके आधार पर तहरीर पुलिस को देंगे। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुुसार हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें