फोटो-5 : खागा में प्रदर्शन करते भाकपा कार्यकर्ता। संवाद
खागा। अन्याय के खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बृहस्पतिवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। सात सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें बताया कि जिले के अनुसूचित जाति के हरिओम वाल्मीकि की रायबरेली में पीटकर हत्या, हरियाणा के अनुसूचित जाति के आईपीएस अधिकारी पूरनलाल की प्रताड़ना से आत्महत्या आदि घटना ने झकझोर दिया है। इस दौरान मोतीलाल, रामचंद्र, रामकृष्ण हेगड़े, पूरन लाल, राम अवतार सिंह, जगदेव, गया लाल, नेम सिंह, सुमेर सिंह आदि मौजूद रहे।