फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गोशाला में ठंड से बेहाल गायें, बचाव की व्यवस्था नदारद

विज्ञापन
फोटो-06-गोशाला में काऊकोट विहीन खड़ी गायें। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। नगर पंचायत की गोशाला में ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था न होने से गायें शीतलहर की मार झेल रही हैं। ठंड में गोशाला में बंद गायें कांपती नजर आ रही हैं और बीमार भी पड़ रही हैं। कस्बे के मोहल्ला सुनराही गली में नगर पंचायत की ओर से अस्थायी नंदनी गोशाला बनाई गई है। यहां 10 गायों को रखा गया है। ठंड से बचाने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं होने से उनकी हालत खराब हो रही है। भाजपा नेता राजेश बाजपेयी ने गोशाला में समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ईओ पंकज सिंह ने बताया कि गायों के लिए जल्द ही काऊकोट की आपूर्ति हो जाएगी। अस्थायी तौर पर गोशाला में अलाव जलाए जा रहे हैं।

फोटो-06-गोशाला में काऊकोट विहीन खड़ी गायें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें