लोक अदालत का दीप जलाकर शुभारंभ करते जिला जज। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। लोक अदालत में सुलह और समझौते के आधार पर 47 हजार 960 वादों का निस्तारण किया गया। कुछ मुकदमों में अर्थदंड वसूला गया। पीड़ितों को मुआवजा राशि भी दिलवाई गई।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को लगी लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संतोष राय ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक , श्रम, भूमि अधिग्रहण, बिजली एवं जल, ई-चालान, वेतन भत्तों व सेवा निवृत्त लाभों से संबंधित सेवा प्रकरण, राजस्व वादों व अन्य दीवानी वादों का निस्तारण किया गया। जनपद न्यायाधीश ने एक वाद का निस्तारण किया। राजस्व न्यायालयों में 661 वादों निपटाए गए। नगर पालिका परिषद की ओर से 1279 प्रकरण निस्तारित किए गए। बैंकिंग संस्थानों के 915 व बिजली विभाग के 788 वाद निपटाए गए। श्रम विभाग के 339 वाद आपसी सहमति से निस्तारित किए गए। इस मौके पर न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।